नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अपना 45 घंटे लंबा ध्यान कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में शुरू किया। बता दें कि यह रॉक मेमोरियल तमिल नाडु में स्थित है। साथ ही इसी जगह स्वामी विवेकानंद ने तीन का ध्यान करने के बाद विकसित भारत के नजरिए को देखा था। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार को संपन्न करने के बाद वह रॉक मेमोरिलय पहुंचे, जिसके कुछ देर बाद वह ध्यान मुद्रा में चले गए और एक जून तक ध्यान लगाएंगे।
ध्यान मंडपम पर है पीएम मोदी
पीएम मोदी ध्यान लगाने के लिए ध्यान मंडपन जगह पर बैठे है। यह वहीं जगह है जहां 1892 में स्वामी विवेकानंद ने विकसित भारत के लिए ध्यान लगाया था। यह जगह हिंद महासागर, बंगाल खाड़ी और अरब महासागर के मिलन की जगह है। जिस जगह मोदी ध्यान लगा रहे है, वह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के ठीक सामने हैं।
सूर्य को जल चढ़ाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान कर रहे हैं। पीएम मोदी के ध्यान करते हुए कुछ तस्वीरे सामने आई है। इसमें वो सूर्य को पानी चढ़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी पूरी तरह से एकांत मुद्रा में जा चुके हैं। चुनावी भागदौड़ के बाद अब वह अध्यात्म की तरफ जा चुके हैं, ठीक उसी तरह जैसे वह 2019 में गए थे।
क्या आहार है पीएम मोदी का?
पीएम मोदी 45 घंटे के ध्यान के दौरान सिर्फ तरल आहार लेंगे। इसमें नारियल पानी और अंगूर के जूस का शामिल है। ऐसे खानपान से मन शांत रहेगा और शरीर को पोषण भी मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक पीएम मौन व्रत का पालन भी करेंगे।
एक जून को लौटंगे दिल्ली
ध्यान लगाने से ठीक पहले पीएम मोदी को मंडपम की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर समुद्र का नजारा देखते हुए देखा गया। पीएम मोदी, जो लोकसभा में जीत की सोच रख रहे है, वे दिल्ली के लिए एक जून को रवाना होंगे। यानी लोकसभा 2024 के रिजल्ट से 3 दिन पहले वे दिल्ली में होंगे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





