नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ को हवाई सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें इंडिगो फ्लाइट में टूटी हुई सीट मिली। पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ ने इस घटना पर नाराजगी जताई और सोशल मीडिया हैंडल X पर तस्वीरें साझा की। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया पर सवाल उठाए थे।
‘टूटी कुर्सियों पर Air India का एकाधिकार नहीं, Indigo भी पीछे नहीं’
पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने X पर लिखा, ‘ऐसा लगता है कि टूटी कुर्सियां Air India का एक्सक्लूसिव डोमेन नहीं हैं, चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले इंडिगो फ्लाइट की तस्वीरें। 27 जनवरी की इस फ्लाइट में कई सीटों पर कुशन ठीक से नहीं लगे थे। सीटों की फिटिंग सेफ्टी रेगुलेशंस के हिसाब से नहीं थीं।
सुनील जाखड़ ने लिखा कि फ्लाइट अटेंडेंट्स हमेशा की तरह कर्टियस थे लेकिन उन्होंने कहा कि वो ऐसी सीटों को लेकर कुछ कर नहीं सकते हैं। उन्होंने जाखड़ से कहा कि उन्हें कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी होगी। सुनील जाखड़ ने आगे लिखा, ‘मुझे खराब कुशन या सीटों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं ये इसलिए लिख रहा हूं कि DGCA ये सुनिश्चित करे कि इन प्रिमियर एयरलाइंस का ‘चलता है’ ऐटिट्यूड यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न बन जाए।’
सुनील जाखड़ के ट्वीट के जवाब में Indigo ने लिखा, ‘हमारी सीटें इसी तरह से डिजाइन की गई हैं। सीटों में रिमूवेबल कुशंस हैं जिन्हें वेल्क्रो की मदद से फिक्स किया जाता है। कई बार ये ढीले हो जाते हैं और उन्हें कम्फर्ट के लिए रीपोज़िशन करना पड़ता है।’
इंडिगो ने लिखा कि उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही इंडिगो ने लिखा कि उनकी सीट का डिज़ाइन सेफ्टी रिक्वायरमेंट का पूरी तरह से पालन करता है।




