back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी किसानों को देंगे 22,000 करोड़ रुपये की सौगात, जारी होगी PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.80 करोड़ छोटे और मझोले किसानों को 2,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। दोपहर 2 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बटन दबाकर 22,000 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर करेंगे।

अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर

इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर देशभर में वृहद किसान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां करोड़ों किसान प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि तीन किश्तों में दी जाती है। इस योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले जा चुके हैं। 19वीं किस्त जारी होते ही यह आंकड़ा 3.68 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

किसानों को मिलेगी राहत

यह योजना छोटे और मझोले किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए चलाई गई है। किसानों को बुआई के समय खाद और बीज खरीदने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब इस योजना से उन्हें सीधे आर्थिक मदद मिलती है। इससे किसान ब्याज पर कर्ज लेने की समस्या से बच सकते हैं और खेती से जुड़ी जरूरी लागतों को पूरा कर सकते हैं। IMPRI की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना ने किसानों की वित्तीय चुनौतियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बार योजना के तहत लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। पिछली 18वीं किस्त में सरकार ने 20,665 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे, जबकि 19वीं किस्त में यह राशि बढ़कर 22,000 करोड़ रुपये हो गई है। इससे अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

कैसे चेक करें किस्त की जानकारी?

किसान योजना की 19वीं किस्त की जानकारी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। किसान अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर का उपयोग करके पता कर सकते हैं कि उन्हें किस्त का लाभ मिला है या नहीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। इससे किसानों को खेती-किसानी के लिए जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिलती है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो पाते हैं। 19वीं किस्त जारी होने से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आजीविका को और मजबूती मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵