नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह सीधी चेतावनी दी है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह वार्षिक बिजनेस समिट 2025 में शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जोर देते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि यह भारत की जीत है और इसके लिए हर भारतीय का शुक्रिया। ऑपरेशन सिंदूर ने तकनीक को लेकर आगे का प्लान दे दिया।
युद्ध में तकनीकी का दखल बढ़ा
युद्ध में बढ़ती तकनीक को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा की, ”चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ने मुझसे कहा कि युद्ध का तरीका बदल रहा है। हम हर दिन नई तकनीक की तलाश कर रहे है। अब तकनीक की युद्ध में अहम भूमिका हो गई है। हमें भविष्य में क्या करना है, इसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर ने हमें प्लान दिया है। इस पर अभी बहुत काम करने की जरुरत।”
एयर चीफ मार्शल की पाकिस्तान को चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा, ”प्राण जाए पर वचन न जाए। एक बार जब मैं खुद से कोई कमिटमेंट कर लेता हूं तो खुद की भी नहीं सुनता हूं।”
ऑपरेशन सिंदूर भारत की जीत – एयर चीफ मार्शल
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आगे कहा कि, मैं यह बात कहना चाहूंगा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की जीत है और इसके लिए हर भारतीय का शुक्रिया। इस जीत में हर भारतीय का योगदान है। इस ऑपरेशन को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया। हमें इस ऑपरेशन से बहुत सिख मिली और ऑपरेशन सफल रहा।
बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले में 26 निहत्थें लोगों को मारा गया था। भारत ने इसका बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाक आर्मी ने इसके जवाब में भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया




