back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

FIR के बाद टीचर रजनीश गंगवार ने मांगी माफी, कांवड़ यात्रा पर गीत मामले में कहा- मैं सरकार या धर्म विरोधी नहीं

कांवड यात्रा पर सुनाए गए गीत को लेकर शिक्षक रजनीश का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावना को आहत करने का उद्देश्य नहीं था और न ही वो सरकार या धर्म के विरोध कर रहे थे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश के बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर कविता सुनाने वाले शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार पर FIR दर्ज होने के बाद अब राजनीति शुरु हो गई है। विपक्षी दल जहां इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है। वहीं, शिक्षक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कविता को लेकर माफी मांगी है। 

शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक को यह कहते हुए सुना सकता है, कि उनका किसी की भावना को आहत करने का उद्देश्य नहीं था और न ही वो सरकार या धर्म के विरोध कर रहे थे। मामले में शिक्षक रजनीश वायरल वीडियो में अपनी कविता को लेकर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

FIR दर्ज होने के बाद मांगी माफी 

उन्होंने कहा, “मैं सरकार का समर्थक हूं और भविष्य में उनसे इस तरह की गलती नहीं होगी। अगर मेरी कविता से किसी की भावना आहत हुई है तो मैं माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना था।” रजनीश गंगवार की माफी ऐसे समय में आई हैं जब उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। 

अलग-अलग लोगों का आया रिएक्‍शन 

टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षक ने अपनी गलती का एहसास होने पर माफी मांगी है, जबकि कई लोगों का कहना है कि शिक्षक ने दबाव में आकर माफी मांगी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि, प्रशासन के द्वारा रजनीश गंगवार के खिलाफ दर्ज मामले में क्या कुछ आगे की कार्रवाई करता है। 

बता दें कि, यूपी के बरेली के बहेड़ी स्थित MGM इंटर कॉलेज के शिक्षक रजनीश गंगवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो कॉलेज की एक असेंबली में कांवड़ यात्रा को लेकर कविता का पाठ करते नजर आ रहे हैं। इस कविता में वो कहते हैं कि ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना’। 

हिन्दू संगठनों ने जताई आपत्ति

शिक्षक की इस कविता पर हिन्दू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि एक तरफ सरकार कांवड़ियों के लिए व्यवस्था कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल टीचर ऐसी कविता के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵