back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar में अररिया के बाद मुंगेर ASI की हत्या! झगड़ा सुलझाने गए थे, भीड़ के हमले में मौत

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में अररिया और मुंगेर में दो एएसआई की हत्या के मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में अररिया और मुंगेर में दो एएसआई की हत्या के मामले सामने आए हैं। पहले अररिया में एएसआई राजीव रंजन को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया और अब मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार की हत्या कर दी गई।

अररिया में भीड़ ने एएसआई को मार डाला

13 मार्च 2025 को अररिया जिले में एएसआई राजीव रंजन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। राजीव रंजन अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे। इस दौरान भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वे अचेत होकर गिर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या थी या हादसा। मुंगेर में होली के दिन एएसआई की हत्या होली के दिन मुंगेर जिले में एएसआई संतोष कुमार की हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गए थे एएसआई। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एएसआई को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पारस हॉस्पिटल, पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान संतोष कुमार की मौत हो गई।

बिहार में क्यों बढ़ रहे पुलिसकर्मियों पर हमले?

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हो रहे लगातार हमलों के कारण कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आम जनता ही पुलिसकर्मियों पर हमला क्यों कर रही है? राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को अब इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। अगर पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो जनता की सुरक्षा कैसे होगी? सरकार और पुलिस प्रशासन को क्या कदम उठाने चाहिए? भीड़ द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाओं में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो। अपराधियों पर कानूनी शिकंजा और कड़ा किया जाए। इन घटनाओं ने पूरे राज्य में चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सरकार और पुलिस प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵