नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अधीर रंजन चौधरी ने TMC सुप्रीमों ममता बनर्जी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति में नमक हराम का ज्वलंत उदारहण हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि वह एकदम साफ और शुद्ध भाषा में ऐसा बोल रहे हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप नमक हराम की राजनीति करती हैं।
ममता बनर्जी बंगाल की राजनीति में नमक हराम- अधीर रंजन चौधरी
मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मदद से ही साल 2011 में पश्चिम बंगाल में TMC की सरकार बनी थी और अब ममता बनर्जी कांग्रेस को ही आंखे दिखाती हैं। इसका मतलब है कि अपना काम निकाल कर दूसरे काम से भाग जान ही नमक हराम की कैटेगरी में आता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2011 में सोनिया गांधी सहमति के बिना और प्रणब मुखर्जी के समर्थन के बिना पश्चिम बंगाल में TMC सरकार नहीं बना सकती थी लेकिन कांग्रेस ने ममता बनर्जी को वह 2 सीट दी थी जो वह चाहती थीं। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि कांग्रेस चाहती थी बंगाल में आप सरकार बनाएं, लेकिन आप नमक हराम की राजनीति करती हैं।
INDIA ब्लॉक के लिए मुश्किल बन रहे हैं अधीर रंजन चौधरी
यह पहला मौका नहीं है जब अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला हो। वह लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी कह चुके हैं कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है इसलिए वह इस गठबंधन का हिस्सा बन रही हैं। हालांकि चुनावी परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने पलटवार करने में जरा भी देरी नही की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के संयोजक पद की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। इंडिया गठबंधन की कोई मीटिंग नहीं बुलाई जा रही। ऐसे में मुझे गठबंधन का नेतृ्त्व सौंपा जाए।





