नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है, जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक रामकांत यादव इनपर एक बार फिर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है जहां शुक्रवार को आजमगढ़ में स्थानीय अधिकारियों द्वारा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया। ये कारवाई डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना अतरौलिया क्षेत्र के बसही असरफपुर गांव में की गई। इस दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन और तहसीलदार कमल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के सतह पर मौजूद रहे। जाने पूरा मामला।
बता दें, जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव पर अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण, लूट, हत्या, और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के जरिए सम्पत्ति अर्जित का आरोप लगा था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि यह कार्यवाई डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना अतरौलिया क्षेत्र के बसही असरफपुर गांव में की गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य बीमार पड़ गए थे. इस मामले में रमाकांत यादव सहित 13 आरोपियों के नाम सामने आए थे। वर्तमान में रमाकांत फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं, जहां पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में गैंगचार्ट अनुमोदित कर रमाकांत समेत चार अन्य अपराधियों को गैंग में शामिल किया गया था।
अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्ति
बता दे, एसएसपी हेमराज मीना के अनुसार, रमाकांत यादव ने इस संपत्ति को अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण, लूट, हत्या, और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के जरिए अवैध कमाई से खरीदी गई थी। राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि, रमाकांत यादव ने अपने पुत्रों अरुण, वरुण, ऋषिकांत, रजनीकांत, दोनों पत्नियों, और भांजे के नाम पर बसही असरफपुर में आवासीय, कृषि, और वाणिज्यिक भूमि भी खरीदी है। जिनकी कुल कीमत 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। जिसमें सबसे बड़ी संपत्ति 3.475 हेक्टेयर है, जिसकी कीमत 16 करोड़ 33 लाख रुपये आंकी गई है।
58 संगीन मामले हैं दर्ज
गौरतलब है कि, रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में 58 आपराधिक मामले दर्ज है, जिनमें हत्या, अवैध शराब निर्माण, लूट, और अपहरण जैसे मामले आपराधिक गतिविधियों के मामले शामिल हैं। रमाकांत की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने गैंग को आईएस133/2025 कोड के तहत अंतरराज्यीय गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।





