नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोएडा के जानें मानें ग्रेड इंडिया पैलेस मॉल (GIP Mall) पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने जीआईपी मॉल के कुछ हिस्सों को कुर्क कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड से जुडी 291.18 करोड़ की संपत्तियां को कुर्क कर दिया है। जिसमे उसकी GIP मॉल पर भी यह कार्रवाई की गई है।
कहां कहां हुई कार्रवाई?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड की जिन संपत्तियां पर यह बड़ी कार्रवाई की है, उसमे 3,93,737.28 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बने नोएडा के जानें मानें मॉल ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड की रोहिणी में 45,966 स्क्वायर फुट की जगह एडवेंचर आइलैंड को कुर्क किया। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर के दौलतपुर तहसील में इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड की 218 एकड़ जमीन पर भी यह कार्रवाई की गई है।
इसलिए ईडी ने इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड पर यह बड़ी कार्रवाई की
दरअसल ईडी ने इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड पर यह कार्रवाई, इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड द्वारा गुरुग्राम में किफायती आवास योजना के नाम पर सेक्टर 29 और 52-ए में निवेशकों से 400 करोड़ रूपये लेने का आरोप है। जिसमे इस कंपनी ने न तो निवेशकों को रिटर्न किया और न ही अपने प्रोजेक्ट को पूरा किया। ईडी ने इस कंपनी की बैलेंस शीट ने बड़ी गड़बड़ी पायी है। इसलिए ईडी ने इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड पर यह बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार लोग अभी भी GIP मॉल में शॉपिंग कर सकेंगे
अब सवाल उठता है कि क्या नोएडा के जानें मानें मॉल ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल में लोग पहले की तरह जा सकेंगे। तो इसका उत्तर है हां इस माल में फिलहाल लोग जा सकते हैं। ईडी ने ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल के एम्यूजमेंट पार्क को कुर्क किया है। नोएडा के इस मॉल को लोग बहुत पसंद करते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। जानकारी के अनुसार लोग अभी भी GIP मॉल में शॉपिंग कर सकेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





