back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा, छत और लोहे की बीम गाड़ियों पर गिरी, 1 की मौत और 8 लोग घायल

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 पर छत और लोहे की बीम नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई व 8 लोग घायल हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज । आज शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 8 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। दरअसलबारिश के कारण टर्मिनल की छत नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी। जिसकी वजह से कई लोग छत के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव के लिए दमकल विभाग के 4 फायर टेंडर्स को एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।

गाड़ियों पर जा गिरे लोहे के बीम


अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का शीट नीचे गिर गया। छत की शीट के साथ उसे सपोर्ट करने वाले लोहे के कुछ बीम सीधे नीचे खड़ी गाड़ियों पर जा गिरे। जिसकी वजह से कई लोग छत के नीचे छत और बीम के नीचे दब गए। इसकी वजह से टर्मिनल क पिक अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में 1 व्यक्ति के मरने की खबर है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने जारी किया बयान


दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से दिल्ली हवाई अड्डा के टर्मिनल 1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा सुबह करीब 5 बजे गिर गया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सेवा मुहैया करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए 6 लोगों में से 1 व्यक्ति को उस कार से बचाया गया है। जिसपर लोहे की बीम गिरी थी। DFS को घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 3 गाड़ियों को हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया है। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...