नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने यह बयानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के शामिल न होने को लेकर दिया है।
ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे के बिना संभव नहीं है
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही यह कहा दिया था कि ये लोग दो महीने में ही योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आगे कहा कि आज यूपी में जो कुछ भी हो रहा है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे के बिना संभव नहीं है। संजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने के लिए पूरी योजना बना चुके हैं। जल्द ही आप सबको यह देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाना चाहते हैं
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान ही कह दिया था कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि आपके दुश्मन आपकी ही पार्टी में ही हैं। आपकी लड़ाई आपके ही लोगों से है। आपको हटाने की तैयारी चल रही है। मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा। आपको अपनी चिंता करनी चाहिए।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान को लेकर कहा था कि वह सत्ता के लिए नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतो पर काम करते हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





