back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले गला घोंटा, फिर सांप से कटवाया, मेरठ की कातिल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर इसे सांप के काटने से हुई मौत का रूप देने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस पूरे मामले की परतें खोल दीं।

हत्या को दिखाया हादसा, लेकिन नहीं छुप पाया राज

25 साल के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की मौत की खबर पहले गांव में सांप के काटने से हुई दुर्घटना के तौर पर फैली। लेकिन जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, तो सामने आया कि अमित की मौत दम घुटने से हुई थी।

गला घोंटने के बाद बिस्तर पर छोड़ा जहरीला सांप

जांच में सामने आया कि अमित की पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप पहले से ही इस हत्या की साजिश रच चुके थे। उन्होंने एक सपेरे से 1000 रुपये में ज़हरीला वाइपर सांप खरीदा और अमित की हत्या के बाद उसके शव के पास छोड़ दिया। सांप ने शव को कई बार काटा, ताकि लगे कि मौत सांप के काटने से हुई है।

कड़ाई से पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूला

जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, तो पुलिस ने रविता से सख्ती से पूछताछ की। रविता ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि रविता और अमित के तीन बच्चे हैं। अमित के घर पर अक्सर उसका गांव का ही युवक अमरदीप आता-जाता था, जो टाइल्स लगाने का काम करता है। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और जब अमित को इसका पता चला, तो घर में झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या और साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस केस की चार्जशीट जल्द तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। यह वारदात एक ऐसी हकीकत उजागर करती है, जहां रिश्तों की पवित्रता को झूठे प्रेम और लालच ने निगल लिया। एक पत्नी, जिसने साथ निभाने की कसम खाई थी, उसने ही अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की जान ले ली और उस गुनाह को छुपाने के लिए मासूम सांप को भी इस्तेमाल किया। क्या इंसानियत इतनी सस्ती हो चुकी है कि झूठे रिश्तों के लिए हम अपनों की जान भी ले लें? मेरठ की यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के सामने एक गंभीर सवाल है कि हम रिश्तों को किस दिशा में ले जा रहे हैं?

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵