back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

250 किलोमीटर का सफर तय कर मालिक के पास वापस लौट आया कुत्ता, मालिक ने खुशी से दी दावत

महाराष्ट से कर्नाटक तक का सफर तय कर घर लौटकर आया महाराज नाम का कुत्ता।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूजः कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई है। यहां के लोगों ने एक काले कुत्ते को फूल-मालाओं से सजाकर पूरे इलाके में घुमाया और उसके सम्मान में एक दावत भी रखी। यह सब इसलिए हुआ क्योकि वह कुत्ता, जिसका नाम महाराज है, खो गया था और फिर 250 किलोमिटर दूर से खुद ही वापस अपने घर लौट आया। 

महाराज नाम का यह कुत्ता जून के आखिरी हफ्ते में महाराष्ट्र के पंडरपुर से भीड़ में खो गया था। लेकिन, उसने अकेले ही 250 किलोमिटर की दूरी तय करके वेलगांवी के अपने गांव वापस आने का रास्ता ढूंढ लिया। महाराज को भजन सुनना भी पसंद है। 

कैसे रास्ता भटक गया महाराज 

महाराज के मालिक, कमलेश कुंभर, ने बताया कि जब वह महाराज के साथ पंढरपुर में वार्षिक वारी यात्रा पर गए थे, तब महाराज भी उनके साथ चल रहा था। लेकिन, विठोबा मंदिर के दर्शन के बाद महाराज कहीं खो गया। लोगों ने बताया कि वह किसी और समूह के साथ चला गया होगा। कुंभर ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। 

250 किलोमिटर का सफर तय कर आया कुत्ता  

14 जुलाई को कुंभर अपने घर लौट आए, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने देखा कि महाराज कुत्ता घर के सामने खड़ा है और पूंछ हिला रहा है। वह पूरी तरह से स्वस्थ और खुश नजर आ रहा था। कुंभर ने कहा कि भगवान पांडुरंग ने महाराज को रास्ता दिखाया।   

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵