back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

700 सुरक्षाकर्मी अफगान बलों में शामिल किए गए

काबुल, 28 जनवरी (आईएएनएस)। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के बलों में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 700 अफगान सुरक्षाकर्मियों को बल में शामिल किया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि नंगरहार में, 500 पुलिसकर्मियों ने प्रांतीय राजधानी जलालाबाद शहर में एक महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से स्नातक किया। उन्होंने कहा कि नव स्नातक पुलिस बलों को नंगरहार सहित चार पूर्वी प्रांतों में तैनात किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र में, 200 सीमा सुरक्षा सैनिकों ने सेना की 209वीं फतह कोर में सैन्य, पेशेवर और वैचारिक प्रशिक्षण से स्नातक किया है। बयान के अनुसार, सैनिकों को देश की सीमाओं, खासकर उत्तरी प्रांतों के सीमावर्ती इलाकों में बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैनात किया जाएगा। तालिबान के नेतृत्व वाले कार्यवाहक प्रशासन के सेना प्रमुख कारी फसीहुद्दीन ने हाल ही में कहा था कि प्रशासन युद्धग्रस्त देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सक्षम सेना बनाने की कोशिश कर रहा है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...