back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

70 प्रतिशत पुर्तगाली आबादी पूरी तरह से हुई वैक्सीनेटिड

लिस्बन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने घोषणा की कि पुर्तगाल कोविड -19 के खिलाफ अपनी 70 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण करने में कामयाब हो गया है। टेमिडो ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा कि प्रति दिन औसतन लगभग 100,000 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, पुर्तगाली टीकाकरण कार्य बल ने पुष्टि की है कि 70 प्रतिशत टीकाकरण करके हमने मील का पत्थर साबित कर दिया है। उन्होंने एसआईसी से कहा कि अब हमें अगले कदम पर आगे बढ़ना है, जो 85 फीसदी का लक्ष्य है। पुर्तगाली सरकार ने अगले सप्ताह के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक निर्धारित की है, जब देश को फिर से खोलने और प्रतिबंधों में ढील देने पर नए निर्णय किए जाएंगे। एजेंडे में मास्क पहनने की बाध्यता की समाप्ति शामिल हो सकती है। मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि तीसरी खुराक की आवश्यकता है या नहीं, इस पर अध्ययन के परिणाम इस अगस्त के आखिर तक ज्ञात होंगे। पिछले साल की शुरूआत में कोविड -19 महामारी की शुरूआत के बाद से पुर्तगाल ने 1,012,125 संक्रमण और 17,613 मौतें दर्ज की हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵