back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहारः सिद्धेश्वर मंदिर में भीड़ बढ़ी तो वॉलंटियर्स ने कर दिया लाठीचार्ज, भगदड़ में 7 लोगों की मौत

बिहार के जहानाबाद स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में रविवार देर रात मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के जहानाबाद जिले में रविवार रात भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले लोगों में 3 महिलाएं भा शामिल हैं।

भगदड़ में 35 लोग हुए घायल

बारावर हिल्स में स्थित सिद्धेशवर नाथ मंदिर में मची भगदड़ में 35 लोग घायल भी हो गए हैं। प्रशासन ने उनकी तरफ से किसी तरह की लापरवाही के लिए मना किया है।

जेहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस में सात शव मिले

जेहानाबाद के टाउन इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जेहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस में 7 शव आए हैं। श्रद्धालु हर सावन के महीनें में अभिषेक के लिए इक्ट्ठे होते हैं। घटना के जारी विजुअलस में देखा जा सकता है कि मृतकों के परिजन उनके निधन पर शोक मना रहे हैं और घायलों का मखदमपुर और सदर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक पीड़ित के परिजन ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण भगदड़ मची। भीड़ को मैनेज करने के लिए जो NCC के कैडेट्स ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।

मृतकों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी

मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु ने बताया कि फूल बेचने वाले से कहासुनी होने के बाद भगदड़ मच गई और वॉलंटियरेस ने लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि यह पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ।

SDO ने लाठीचार्ज से किया इनकार

जेहानाबाद के सब डिविजनल ऑफिसर विकाश कुमार ने इस बात से इनकार किया है कि NCC के वॉलंटिरयर्स ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जुलूस निकल रहा था। सभी प्रबंध किए गए थे। NCC और मेडिकल टीम को तैनात किया गया था।

डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अलंकृता पांडेय ने PTI को बताया कि कावड़ियों के बीच विवाद होने के कारण भगदड़ मची और हाथापाई हुई।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...