back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 6000 किलोमीटर बनेगी ग्रामीण सड़कें, दोनो ओर लगेंगे पौधे

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार का सड़कों पर विशेष जोर है। इसी के तहत नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत छह हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण पथों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तैयार इन सड़कों के किनारे पौधे भी लगाए जाएंगे। ग्रामीण विकास मंत्री जयंत राज ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2,500 हजार किलोमीटर लंबी सड़क भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही 9000 किलोमीटर लंबे गामीण पथों की मरम्मति और अनुरंक्षण कराने का लक्ष्य तय किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री जयंत राज ने बुधवार को विधान परिषद में बताया कि मंत्री ने बताया कि सड़क किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। इसके साथ ही इन सड़कों पर अनिवार्य सड़क सुरक्षा मानकों का प्रावधान किया जाएगा। 12,555 किलोमीटर लंबी 1660 सड़कों का सर्वे भी कर लिया गया है। ग्रामीण पथों का थ्रीडी इमेजिंग कैमरा के जरिए निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों की गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए इंजीनियर और संवेदकों को प्रशिक्षित करने की भी योजना बनाई गई है। इधर, पथ निर्माण विभाग ने राज्य के 28 जिलों की सड़कें बाढ़ व भूकंपरोधी बनाने की योजना बनाई है। पथ निर्माण विभाग ने जीआईएस मैपिंग के आधार पर इन 28 जिलों की क्रिटिकल प्रोफाइल बनाई है। विभाग ने सड़क सुरक्षा ऑडिट के लिए इन 28 जिलों को दो ग्रुपों में बांटा है। ग्रुप ए में अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज समेत 10 जिलों को शामिल किया गया है, जबकि ग्रुप बी में भागलपुर, बांका, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया समेत 18 जिलों को लिया गया है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵