नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या दीपोत्सव के पिछले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 29 अक्टूबर 2024 को तैयारियां पूरी हो गई थी। अयोध्या की राम की पैड़ी घाट, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 28 लाख दीयों को संयोजित किया गया था। इनमे से 25 लाख दीयों को प्रज्वलित करके अयोध्या दीपोत्सव का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
अयोध्या में आज भव्य लेजर शो का भी आयोजन होगा
सूर्यास्त होते ही अयोध्या के 55 घाटों में दीयों को प्रज्वलित करना शुरू हो जाएगा। आज सुबह 10 बजे से सरसों की एक लीटर वाली बोतल स्वयं सेवकों को दे दी गयी। जिसको वे दिए में डालेंगे। घाटों पर तेल न गिरे, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। तेल की बोतल खाली होने के बाद उसको एक गत्ते के डिब्बे में वापस सुरक्षित रख दिया जाएगा। अयोध्या में आज भव्य लेजर शो का भी आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री योगी आज 8वें अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होंगे
अयोध्या दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संतशरण मिश्रा ने जानकारी दी कि 55 घाटों में मिलकर ये सभी दिए जलाने हैं। बिना परिचय पत्र के किसी को भी राम की पैड़ी पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह 10 बजे से सभी दीयों में बाती लगाने व तेल भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विवि के मीडिया प्रभारी डा. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने जानकारी दी है कि दीयों को प्रज्ज्वलित करने वाले स्वयंसेवकों, समन्वयकों को हमें ये निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे सूती के कपड़े पहने जो ढीले नहीं हो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आठवें अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होंगे। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के पास बने हेलीपेड पर उतरेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क में लगी प्रदर्शनी एवं झांकियों को भी देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क के पास बने हेलीपेड पर भरत मिलाप कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।





