back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में 18-44 आयु वर्ग के 53.5 फीसदी लोगों ने लगवाया कोविड-रोधी टीका

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 18-44 आयु वर्ग के 53.5 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इस आयु वर्ग के 34,66,84,035 लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है, जबकि 7,34,36,483 लोगों ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं। 45-59 वर्ष के आयु वर्ग में, 28.3 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया है, जिसमें एक खुराक वाले 15,59,65,608 लोग और दोनों खुराक वाले 7,35,71,780 लोग शामिल हैं। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक आयु वर्ग यानी 60 साल से ऊपर के 9,94,61,207 लोगों को टीके की एक खुराक मिली है, जबकि 5,46,03,690 लोगों को दोनों टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अब तक 85,60,81,527 लोगों का टीकाकरण किया है, जिसमें पिछले 24 घंटों के दौरान 68,42,786 लोगों को टीका लगाया गया है। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 28,336 ताजा मामले और 260 मौतें दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट किए गए नए मामले शनिवार को दर्ज किए गए मामलों की तुलना में थोड़े कम थे। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4,46,918 हो गई है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵