back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

52 फीसदी लोगों का है मानना है लॉकडाउन में उन तक नहीं पहुंची सरकारी मदद

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। एबीपी-सी वोटर मोदी 2.0 रिपोर्ट कार्ड की शनिवार को आई रिपोर्ट से पता चला कि लगभग 52 फीसदी लोगों ने ऐसा महसूस किया कि कोविड महामारी की दूसरी लहर की स्थिति को संभालने के लिए सरकार द्वारा घोषित तालाबंदी के दौरान सरकार की मदद उन तक नहीं पहुंच सकी। सर्वे के मुताबिक, 52.3 फीसदी लोगों को लगा है कि लॉकडाउन के दौरान सरकार की मदद उन तक नहीं पहुंची। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण इलाकों में 53.7 फीसदी और शहरी इलाकों में 48.9 फीसदी लोगों को लगा है कि सरकार की मदद उन तक नहीं पहुंची है। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि 38.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने महसूस किया है कि तालाबंदी के दौरान सरकार की मदद उन तक पहुंची है। रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि शहरी क्षेत्रों में 41.1 फीसदी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 37 फीसदी लोगों ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान सरकार की मदद उन तक पहुंची है। जबकि 9.5 फीसदी लोगों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी। यह सर्वे 23 मई से 27 मई के बीच देशभर में 12,070 लोगों पर किया गया। कोविड की दूसरी लहर और लॉकडाउन के दौरान कई लोगों ने अस्पताल में बिस्तरों, ऑक्सीजन सिलेंडरों, दवाओं आदि की कमी को लेकर भी शिकायत की। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...