back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्वालियर में गंदगी फैलाने वालों पर 50 हजार का जुर्माना

ग्वालियर, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्वच्छता के अभियान में बाधक बनने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। गंदगी फैलाने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ग्वालियर में स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की कोशिशें जारी हैं, इसी के मद्देनजर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों शुरू हो गई हैं और शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शहर में दुकानदारों व आमजन से अपील की जा रही है कि वह अपने पास डस्टबिन अवश्य रखें, जिससे गंदगी न फैल पाए तथा सूखा व गीला कचरा वाहन में अलग-अलग डालें। नगर निगम द्वारा आमजन को जागरुक किया जा रहा है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शौच, स्थलों, मार्गों, सडक किनारे, नालियां में कचरा या गंदगी न फैलाएं। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ व साफ रखने की अपील की जा रही है तो वहीं गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान वार्ड मॉनीटरों द्वारा गंदगी फैलाने, सूखा गीला कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन न रखने, खुले में थूकने वालों से 50 हजार रुपए से अधिक का जर्माना वसूला गया है। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...