back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू के डोडा जिले में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद

जम्मू के डोडा जिले में सोमवार को आतंकियों और सेना के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल 5 जवानों की मौत हो गई। सेना इस क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार की शाम आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक अधिकारी समेत 5 जवानों की मंगलवार को तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में स्थित धारी गोटे उरारबागी में हुआ।

गोलीबारी के बाद आतंकियों ने की भागने की कोशिश

दरअसल राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ स्टार्ट हो गई। थोड़ी देर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की। एक अधिकारी ने सैनिकों के साथ घने जंगलों के बीच इन आतंकवादियों का पीछा किया।

5 जवान हो गए थे घायल

रात को 9 बजे के आसपास आतंकियों और सेना के जवानों के बीच एक और मुठभेड़ हो गई। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह सभी की मौत हो गई। शहीद जवानों में सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक व जम्म कश्मीर पुलिस का एक कर्मी शामिल है।

आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

इस संबंध में 16 आर्मी कोर ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को डोडा के मुठभेड़ क्षेत्र में भेजा गया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। इसी संगठन ने हाल ही में कठुआ में सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू क्षेत्र के कई स्थानों पर आतंकियों ने हमले किये हैं। जिसके बाद से सेना अलर्ट पर है। इसके अलावा भारतीय सेना ने 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर घुसपैठ कर रहे 3 आतंकवादियों को मार गिराया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

आतंकियों के निशाने पर था अयोध्या और वाराणसी, स्लीपर मॉड्यूल से प्‍लान फेल, बड़ा हादसा टला

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हर राज्‍य और शहरों के चौक...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...