नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू के कठुआ में आतंकियों के द्वारा सेना के वाहन पर हमला करने की खबर सामने आई है। हमले के बाद सेना के जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आतंकियों के द्वारा सेना के जवानों पर लगातार हमले की खबर सामने आ रही है।
राजौरी में आतंकियों ने सेना के शिवर पर किया था हमला
एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने भारतीय सेना के शिविर पर हमला कर दिया था। जिसमें एक जवान घायल हो गया था। इस दौरान सेना के जवानों ने भी जवाबी हमला किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए थे।
कुलगाम में मारे गए 6 आतंकी
वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। ये मुठभेड़ रविवार को कुलगाम के मोदरगाम और चिन्नीगाम में हुई थी।




