back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में 45 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, सबसे ज्‍यादा आंध्रप्रदेश में; ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) में विधायकों के आपराधिक मामलों की एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें सूची में सबसे ऊपर आंध्र प्रदेश का नाम आता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश में सबसे ज्‍यादा विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज है तो वो राज्‍य आंद्रप्रदेश है। इस मामले में चुनाव सुधार पर काम करने वाला एक NGO एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने रिपोर्ट जारी है। जिसमें देश के 4,092 विधायकों में से 45 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। चुनाव अधिकार निकाय एडीआर की रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ADR ने 28 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4,123 विधायकों में से 4,092 के हलफनामों का एनालिसिस किया। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 1,861 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने का हलफनामा दिया है। इनमें से 1,205 विधायकों पर गंभीर आपराधिक आरोप दर्ज हैं।

ADR की एनालिसिस रिपोर्ट में बताया है कि, इस मामले में आंध्र प्रदेश सबसे पहले नंबर पर आता है। एडीआर के विश्लेषण के अनुसार अन्य राज्य जहां के विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, इसमें से आंध्र प्रदेश के 138 विधायकों (79 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होना बताए है। इसके बाद केरल और तेलंगाना में 69-69 प्रतिशत विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने घोषित किए हैं। उनमें बिहार (66%), महाराष्ट्र (65%) और तमिलनाडु (59%) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश गंभीर आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों की सूची में देश में टॉप पर है। 

कांग्रेस के भी 339 विधायकों पर आपराधिक मामले

एडीआर के रिपोर्ट के मुताबिक, विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामलों में अन्य राज्य हैं- तेलंगाना (50%), बिहार (49%), ओडिशा (45%), झारखंड (45%) और महाराष्ट्र (41%)। वहीं देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के 1,653 विधायकों में से 39 प्रतिशत या 638 ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 436 (26 प्रतिशत) गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। 

एडीआर के अनुसार, कांग्रेस के 646 विधायकों में से 339 (52%) ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें 194 (30%) के खिलाफ गंभीर आरोपों में मामले दर्ज है। आपराधिक मामलों का सामना करने वाले विधायकों का सबसे अधिक अनुपात तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में है। इसके 134 विधायकों में से 115 ने अपने नाम पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 82 विधायक गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

सबसे ज्‍यादा आपराधिक मामले दर्ज है DMK पर 

एडीआर की रिपोर्ट में बताया कि, तमिलनाडु सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) के 74% (132 में से 98) विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 42 पर गंभीर आरोप हैं। पश्चिम बंगाल क‍ि (TMC) के 95 विधायक (230 में से) आपराधिक मामलों दर्ज है। इनमें 78 पर गंभीर आरोप हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के 123 विधायकों में से 69 (56%) पर आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें से 35 (28%) पर गंभीर आरोप हैं। समाजवादी पार्टी के 110 विधायक हैं और उनमें से 68 (62% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर के विश्लेषण के अनुसार इनमें से 48 (44%) पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵