back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में लश्कर के 4 सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 4 सहयोगियों को गिरफ्तार किया और एक आतंकी मोड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये आतंकवादी सहयोगी जिलों में आतंकवादियों को लाॉजिस्टिक और परिवहन प्रदान कर रहे थे। विशिष्ट इनपुट पर सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के अष्टांगो गांव में एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया और इरफान अहमद भट, सज्जाद अहमद मीर और इरफान अहमद जान के रूप में पहचाने जाने वाले आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। बांदीपोरा जिले के राख हाजिन में एक नाका (चेकपोस्ट) के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी सहयोगी, इरफान अजीज को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया। इरफान पाकिस्तान स्थित आतंकवादी, उमर लाला के संपर्क में था। उन्होंने कहा, इरफान अपने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी के साथ हाजिन इलाके में आतंकी घटनाएं करने की योजना बना रहा था। पुलिस सूत्रों ने कहा, इन दोनों मामलों में बांदीपोरा और हाजिन पुलिस थानों ने अपराध का संज्ञान लिया है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵