back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीति आयोग की रैंकिंग में बिहार के 4 जिले पहले 10 में शामिल, कटिहार रहा टॉप

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नीति आयोग द्वारा जारी फरवरी महीने की डेल्टा रैंकिंग में देश के कुल 112 आकांक्षी जिलों (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्स) में कटिहार को प्रथम स्थान मिला है। इसके अलावे पहले 10 स्थान पर बिहार के चार जिलों को शामिल किया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि यह उपलब्धि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व के साथ-साथ अधिकारियों के मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि देश के पिछड़े जिलों में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से नीति आयोग ने 112 आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य और पोषण, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, मूलभूत आधारभूत संरचनाएं आदि अन्य सूचकांकों पर संचालित कार्यों में गति प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत बिहार के 12 जिलों में कार्य चल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी की डेल्टा रैंकिंग में बिहार के कटिहार जिला ने 55.9 का कम्पोजिट स्कोर हासिल कर देश में प्रथम स्थान पाया है। कटिहार जिला ने हेल्थ और न्यूट्रिशन के सूचकांक पर 73 अंक पाकर देश में प्रथम स्थान पाया है, जो बिहार के लिए दोहरी उपलब्धि है। नीति आयोग द्वारा जारी फरवरी की रैंकिंग में गया को द्वितीय, मुजफ्फरपुर को तृतीय, खगड़िया को सातवां स्थान मिला है जबकि पूर्णिया को 14 वें, सीतामढ़ी को 19 वें और बेगूसराय 48 वें स्थान पर रहा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी माह की रैंकिंग में बिहार के 4 जिले अंडर-10 में रहे हैं, जो एक अच्छी उपलब्धि है। बिहार के आकांक्षी जिलों में विकास की गति ने रफ्तार पकड़ा है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अगले महीनों में अन्य जिले भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे एवं नीति आयोग के प्रत्येक सूचकांकों पर अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...