back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

34 फीसदी पाकिस्तानी केवल 3.2 डॉलर की प्रतिदिन आय पर जी रहे हैं विश्व बैंक

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने कहा है कि पाकिस्तान की 34 फीसदी आबादी सिर्फ 3.2 डॉलर या पाकिस्तान करेंसी में 588 रूपए की आय पर गुजारा कर रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है। पाकिस्तान डेवलपमेंट अपडेट की एकरिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बढ़ती महंगाई ने गरीब और कमजोर परिवारों को बुरी तरीके से प्रभावित किया है, जो अपने बजट का बड़ा हिस्सा भोजन और ऊर्जा पर खर्च करते हैं। विश्व बैंक ने कहा कि गरीब अपनी आय का लगभग 50 प्रतिशत खाद्य पदार्थों पर खर्च करता है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना नई सरकार के लिए बेहद मुश्किल होगा। प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने डॉ मिफ्ता इसामिल को वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया। इस्माइल को डॉ आयशा गौस पाशा द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि डॉ आयशा गौस को वित्त राज्य मंत्री का पोर्टफोलियो सौंपा गया है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵