back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tamilnaduमें जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं 109 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में 1 शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टि जिला कलेक्टर MS प्रशांत ने की। इसके अलावा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर कलेक्टर ने इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी मौतों पर दुख जताया है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

शराब में मेथेनॉल होने की वजह से हुई मौतें

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 200 लीटर अवैध शराब जब्त की। जांच में पता चला है कि शराब में मेथेनॉल मौजूद था। बता दें कि मेथेनॉल ही वो कंपोनेंट है जिसकी वजह से लोगों की मौत होती है।

मुख्यम्ंत्री स्टालिन ने जताया दुख

इस संबंध में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं दुखी हूं। उन्होंने आगे लिखा कि इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इसे रोकने में नाकाम रहे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। 

इस दौरान स्टालिन ने कहा कि जनता अगर ऐसे अपराधों की जानकारी देती है तो इसपर तत्काल कार्रवाई की जाए। लोगों की मौत पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

तमिलनाडु के राज्यपाल ने भी जताया दुख

राज्यपाल आरएन रवि ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु में समय-समय पर जहरीली शराब के सेवन करने से मौत की खबरें आती रहती है। ये अवैध शराब के उत्पादन और उसके उपयोग को रोकने में नाकामी को दर्शाता है। ये चिंता की बात है।

कल्लकुरिची के कलेक्टर प्रशांत बताया कि 109 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी जांच चल रही है । जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस की नाराजगी के बाद DMK अलर्ट, सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...