back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीमें इस टी20 लीग के 13वें सीजन के आयोजन की तैयारियों में जुट गई हैं। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होना है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 2 अगस्त को होनी है, इस मीटिंग में आईपीएल का शेड्यूल घोषित किया जा सकता है। इस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल में हिस्सा लेने से पहले खिलाड़ियों को चार बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा, वहीं यूएई पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं, इसका फैसला फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ दिया जाएगा। 2 अगस्त को बीसीसीआई आईपीएल का शेड्यूल, सिक्योरिटी, सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर तमाम मुद्दों पर अपना फैसला सुना सकता है। हाल ही में बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की थी कि इस साल आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। यूएई पहुंचने से पहले खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव आना अनिवार्य होगा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक खिलाड़ियों को दो सप्ताह के अंदर चार बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। इसके अलावा यह भी दावा किया गया कि खिलाड़ियों की पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स आईपीएल का हिस्सा होंगी या नहीं, इसका फैसला बीसीसीआई नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी टीमें करेंगी। इससे पहले सभी आईपीएल सीजन में खिलाड़ियों की फैमिली को उनके साथ रहने की इजाजत मिली है, लेकिन इस बार परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। अगर खिलाड़ियों की पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स साथ आती हैं, तो उन्हें भी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स को भी बायो सिक्योर घेरे में ही रहना होगा। एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘एक बार वो बायो सिक्योर घेरे में आ गए, तो कोई भी इसे तोड़कर वापस इसमें शामिल नहीं हो पाएगा। बीसीसीआई इस पर फैसला नहीं लेगा कि पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स खिलाड़ियों के साथ जाएंगी या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ा जाएगा। लेकिन हर किसी को बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। टीम का बस ड्राइवर भी बायो सिक्योर घेरे के बाहर नहीं जा सकेगा।’ Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...