back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीआर कांगो में इबोला के 11 मामले : डब्ल्यूएचओ

ब्रेजाविल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के पूर्वोत्तर प्रांत उत्तरी किवु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने अब तक इबोला वायरस रोग के ग्यारह मामलों की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, 3 नवंबर तक, इबोला के 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें छह मौतें शामिल हैं। यहां छह अक्टूबर को इस वायरस से दो साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वायरस के संपर्क में आने वाले 604 लोगों की पहचान की गई है। उत्तरी किवु प्रांत में 8 अक्टूबर को डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के पुनरुत्थान की घोषणा की थी। इबोला वायरस रोग से ठीक हुए पहले दो रोगियों को स्थानीय इबोला उपचार केंद्र (ईटीसी) से छुट्टी दे दी गई। उत्तरी किवु के बेनी क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मिशेल तोसालिसाना के अनुसार, इस क्षेत्र में वायरस के फिर से प्रकट होने के तुरंत बाद एक दंपति को ईटीसी में भर्ती किया गया है। मई 2021 की शुरुआत में, डीआरसी ने आधिकारिक तौर पर उत्तरी किवु प्रांत में 12वें इबोला प्रकोप के अंत की घोषणा की। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...