back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

100 ग्राम सोने का सिक्का कूड़े में पड़ा मिला, ईमानदार सफाईकर्मी ने लौटाया

चेन्नई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन की एक ईमानदार सफाईकर्मी को कूड़े में पड़ा 100 ग्राम सोने का सिक्का मिला, जिसे उसने पुलिस की मदद से उसे सौंप दिया, जिसका सिक्का गिरा था। सफाईकर्मी महला की ईमानदारी चर्चा में है। सफाईकर्मी मैरी, थिरुवट्टियूर गली में कई घरों से एकत्र किए गए कचरे को छांट रही थी, तभी उसे एक खनक सुनाई दी। उसने सोचा कि किसी और धातु की आवाज होगी, लेकिन उसने पाया कि वह सोने का सिक्का था। इस बीच, एक नागरिक गणेश रमन ने साथंगडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने 100 ग्राम सोने का सिक्का खो दिया है, जिसे उसने एक पुराने पॉलिथीन में पैक कर अपने बिस्तर के नीचे रखा था। उन्होंने कहा कि अगर यह किसी तरह उनके घर के कूड़ेदान में गिर जाता या निगम के कूड़ेदान में पहुंच जाता तो मिलना मुश्किल था। पुलिस ने स्थापित सीसीटीवी कैमरों में दृश्यों को देखा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि आयुध पूजा समारोह की सफाई के दौरान पैक किए गए सिक्के को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया गया था। रमन और उनके परिवार ने स्थानीय सफाई पर्यवेक्षक से भी संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस और रमन उस समय हैरान रह गए, जब मैरी सोने का सिक्का सौंपने के लिए पुलिस स्टेशन में चली गई, जो अंतत: उसके असली मालिक को वापस कर दी गई। मीडियाकर्मियों के पूछने पर मैरी ने कहा, जब मुझे सोने का सिक्का मिला, तो मेरे पास कोई दूसरा विचार नहीं और मैं सीधे पास के पुलिस स्टेशन में गई और उसे थानेदार को सौंप दिया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵