back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पानी में डूबे 10 लोग, 5 लोगों के शव हुए बरामद

गुजरात के गांधीनगर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक को बचाने के चक्कर में 10 लोग पानी में डूब गए। 5 लोगों के शव बरामद हो चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात के गांधीनगर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान 10 श्रद्धालु पानी में डूब गए। इमें से 5 लोगों का शव बरामद हो चुका है। वहीं अन्य लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। मौके पर प्रांतीय अधिकारी और फायर ब्रिगेड पहुंची हुई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार देहगाम के वासना सोगाथी गांव के पास से गुजरने वाली मेश्वो नदी में गणेश विसर्जन के दौरान ये हादसा हुआ है, जिसमें 10 लोग डूब गए हैँ।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल गांधीनगर के देहगाम में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। जिसकी वजह से वो नदी में डूबने लगा। युवक को बचाने के चक्कर में एक-एक कर 10 लोग पानी में चले गए और डूब गए। इनमें से अभी तक 5 लोगों का शव बरामद हो गया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय तैराकों के अलावा प्रांतीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। नदी में गिरे लोगों की तलाश जारी है।

कुछ दिन पहले पाटन जिले में भी हुआ था हादसा

बता दें कि, कुछ दिनों पहले पाटन की सरस्वती नदी में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला था। जहां गणेश विसर्जन के दौरान 5 लोग डूब गए थे। जिसके बाद अब देहगाम में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला। इसके अलावा जूनागढ़ में एक और नाडियाड में भी दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...