back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के मौत की वजह का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने के बाद Mumbai Police मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, शुरुआती जांच पड़ताल के दौरान मामले को खुदकुशी बताया जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ परिवार का कहना था की यह एक हादसा है क्योंकि आखिरी वक्त अनिल मेहता ने अपनी बेटियों Malaika Arora और अमृता से बात किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था की वह अपनी बीमार से परेशान थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक नया खुलासा हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया मौत का खुलासा

अनिल मेहता के निधन की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह सामने आया है की मल्टिपल इंजरी की वजह से उनकी मौत हुई है। अनिल मेहता के शरीर पर कई चोट के निशान थे। अनिल मेहता का विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। इससे आगे की जांच में मदद मिलेगी।

मौत के एक दिन पहले बेटियों से हुई थी बात

पुलिस की जांच से यह पता चला की अनिल मेहता ने मौत की एक रात पहले मलाइका से फोन पर बात कर चुके थे। वहीं, छोटी बेटी अमृता से भी मुलाकात कर चुके थे। जब पिता अपनी दोनों बेटियों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बताया था कि मैं अपनी बीमारी से थक चुका हूं।

परिवार को दे दी गई डेड बॉडी 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मलाइका अरोड़ा के परिवार को उनके पिता की डेड बॉडी दे दी गई है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का पूरा परिवार Anil Mehta के इस तरह अचानक जाने से सदमे में है। आज अनिल मेहता के अंतिम संस्कार पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शमशान घाट पहुंचे हैं। इस दौरान मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, बेस्टी करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस-गीता, गौहर खान, अरशद वारसी भी मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा बढ़ा खतरा! रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को मिली चेतावनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को एक बार फिर गंभीर धमकी मिली है। पहले 10 फरवरी को रोहित शेट्टी के...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵