back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीव अपार्टमेंट में रॉकेट हमले में 10 लोग घायल

कीव, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस राजधानी शहर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे, उसी समय कीव में एक आवासीय अपार्टमेंट की इमारत में रूसी रॉकेट की चपेट में आने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सरकारी सलाहकार एंटोन हेराशचेंको ने कहा कि हमला गुरुवार रात 8.13 बजे कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में हुआ। उन्होंने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि गोलाबारी के कारण 25 मंजिला इमारत में आग लग गई और पहली और दूसरी मंजिल आंशिक रूप से नष्ट हो गई। सलाहकार ने बताया कि रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पाया गया, जिसके तुरंत बाद तलाशी अभियान चलाया गया और पांच लोगों को बचा लिया गया। हेराशचेंको ने कहा कि रॉकेट काला सागर क्षेत्र से दागा गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, गुटेरेस ने युद्ध को रोकने और समाप्त करने में विफल रहने के लिए सुरक्षा परिषद की आलोचना की, यह कहते हुए कि संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन और उसके लोगों को अकेला नहीं छोड़ेगा, उनकी हर संभव मदद करेगा। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵