back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नारायणपुर : ग्रामीणों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर, 30 जून (हि.स.)। जिले के ओरछा अबूझमाड़ अंर्तगत ग्राम इतुल के जंगल में 19 जून को हुए मुठभेड़ को फर्जी बताकर इसके विरोध में बड़ी संख्या में बुधवार को ग्रामीण ओरछा थाने का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ग्रामीणों को घर से उठाकर ले गई और जंगल ले जाकर एनकाउंटर किया गया और उन्हें वर्दी पहना कर नक्सली घोषित कर दिया। ग्राम इतुल के जंगल में 19 जून को हुए मुठभेड़ में डीआरजी के जवानो ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान दो नक्सलियो को मार गिराया था। जिनकी पहचान संनकु और मंगड़ू के नाम से हुई। इस मुठभेड़ को लेकर ओरछा थाने का घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों और मारे गए नक्सलियों के परिजनो ने पुलिस पर दो ग्रामीणों को घर से जबरदस्ती ले जाकर जंगल में एनकाउंटर कर नक्सली वर्दी पहना कर नक्सली बताने का आरोप लगया है। मुठभेड़ का विरोध करने अबूझमाड़ के 25 से ज्यादा पंचायत के ग्रामीण रैली निकालकर अबूझमाड़ मुख्यालय ओरछा पंहुचे। पुलिस के जवानों ने उन्हे ओरछा थाने के आगे ही रोक दिया। ओरछा ब्लाॅक के तहसीलदार केतन भोयर ग्रामीणों से मिलकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान मारे गए नक्सली की बहन ने बताया कि डीआरजी के जवानो के द्वारा गांव में घुस कर ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई और गांव से दो ग्रामीण सनकु और मंगड़ू को अपने साथ ले जाकर उनको गोली मार दिया गया, जिसके बाद नक्सली वर्दी पहना कर दोनों ग्रामीणो को नक्सली बता दिया। मृतक के परिजनों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा है। एएसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि यह नक्सलियों का नया ट्रेंड है, हर मुठभेड़ को जिसमें उन्हें बड़ा नुकसान होता है उसे फर्जी बताते हैं। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता से बौखलाए नक्सली भोले-भाले ग्रामीणों का मोहरा बनाकर अपने नाकामी एवं करतूतों पर पर्दा डालना चाहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵