back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: BSP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की 13वीं सूची, BJP से इस्तीफा देकर आए भिंड विधायक को भी दिया टिकट

Bhopal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी कर दी है।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिप्पल द्वारा गुरुवार देर रात (आधी रात को) जारी की गई इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

इसमें भिंड से मौजूदा विधायक संजीव सिंह कुशवाह को भी बसपा ने टिकट दिया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर संजीव सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस सूची में बसपा ने कुल सात सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं, जबकि आठ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

कौन हैं संजीव सिंह कुशवाह ?

दरअसल, 2018 में संजीव सिंह कुशवाह बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे और जीतक विधायक भी बने थे, लेकिन बाद में वे बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया।

इससे नाराज होकर संजीव सिंह कुशवाह ने गुरुवार को भाजपा छोड़ दी और दोबारा बसपा में शामिल हो गए। देर रात बसपा ने 13वीं सूची में भिंड में रक्षपाल सिंह कुशवाह का नाम परिवर्तन कर दोबारा संजीव सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।

बसपा ने छह अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले

इसके अलावा बसपा ने छह अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। इनमें ग्वालियर से पप्पन यादव की जगह मनोज शिवहरे, पृथ्वीपुर में रमन पस्तोर का नाम बदलकर आशीष रैकवार, विजयपुर में महेश कुशवाह का नाम बदलकर धारा सिंह कुशवाह, डॉ. अंबेडकर नगर महू में राजेद्र वर्मा का नाम बलकर कैलाश ऊटवाल और आलोट में गोपाल परिहार का नाम बदलकर मोहन परिहार को टिकट दिया है।

चुने गए उम्मीदवार

इसके अलावा बसपा ने ग्वालियर दक्षिण से सद्दो खान, डबरा से सत्यप्रकाशी परसेड़िया, मल्हरा से लखन लाल अहिरवार, जयसिंह नगर से रंजीत सिंह, देपालपुर से प्रकाश सोलंकी, इंदौर-2 से ज्ञानेंद्र बगोरिया, इंदौर-3 से राजेंद्र अहिरवाल, रतलाम शहर से जहीर उद्दीन, लांजी से विजय वारे को उम्मीदवार बनाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...