back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meesho के ऑफिस पर लगेगा ताला, इतने दिनों तक रहेगा कामकाज ठप

कंपनी की ओर से Linked in पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि काम के साथ हम लोगों की हेल्थ भी जरूरी है। दरअसल, इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के सक्सेसफुल होने के बाद कंपनी की ने इस ब्रेक की घोषणा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शॉपिंग साइट कंपनी Meesho ने अपने कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा देते हुए लगातार 9 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। कंपनी की ओर से इस प्लॉन को “रीसेट और रिचार्ज” ब्रेक नाम दिया है। इस दौरान कंपनी के सभी कर्मचारियों को नो लैपटॉप, मीटिंग, ईमेल, मैसेज की पॉलिसी का पालन करना है।

मेगा ब्लॉकबस्टर सेल हुई सक्सेसफुल

कंपनी की ओर से जारी किए गए Linkedin post में कहा गया है कि इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के सक्सेसफुल होने के बाद यह समय है हम पूरी तरह से खुद पर ध्यान दें। यह ब्रेक हमारे दिमाग को रीचार्ज करने और एक नई ऊर्जा के साथ फिर से शुरुआत करने के लिए दिया गया है।

पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा

इस पोस्ट पर एक ई कॉमर्स मार्केटिंग कंसलटेंट ने लिखा है कि ‘मीशो टीम मैं आपके द्वारा कर्मचारियों को 9 दिनों की छुट्टी देने के निर्णय की सराहना करता हूं। मैं आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में इस तरह की छुट्टी की कल्पना तक नहीं कर सकता हूं। आप लोगों ने एक उदाहरण सेट किया है।’

बड़ी संख्या में लोग दे रहे हैं रिएक्शन, कई लोगों ने किया री-पोस्ट

मीशो कंपनी के इस पोस्ट पर बहुत सी प्रतिक्रिया और कमेंट आ रहे हैं। पोस्ट पर अब तक बड़ी संख्या में रिएक्शन आए हैं। बहुत अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किया है और कई लोगों ने इसे री- पोस्ट भी किया है। इसके अलावा लोगों ने बहुत से पॉजिटिव कमेंट भी किए है।

क्या है मीशो कंपनी

मीशो कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म है जिसके जरिए आप ऑनलाइन घर बैठे सामान खरीद सकते हैं। इसकी स्थापना IIT Delhi के दो ग्रैजुएट विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने की थी। इस प्लैटफॉर्म में आपको काफी कम दामों में आपकी जरूरत की चीज मिल जाएगी। अगर आप इस पर अपना अकाउंट बनाकर इसके प्रोडक्ट को सेल करवाते हैं तो आपको अच्छा कमीशन भी मिल जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Amazon और Flipkart पर चल रही सेलः क्रेडिट कार्ड से खरीदें या Buy Now Pay Later चुनें?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इन दिनों फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साईट्स पर सेल चल रही है। जहां ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स मिल...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵