नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विजय दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक्स पर उन्होंने पोस्ट कर लिखा है कि, इससे पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने लिखा कि सेना के इशारे पर अग्निपथ योजना को लागू किया जबकि यह पूरा तरह से झूठ है। इसके अलावा यह हमारे सैन्य बलों के लिए अपमानजनक है। मोदी यह आप हैं जो झूठ फैलाते हैं।
जवान नहीं किए गए पर्मानेंट
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए जवानों में से 75 प्रतिशत को परमानेंट कर दिया जाएगा। जबकि चार साल के बाद 25 प्रतिशत को हटा दिया जाएगा। लेकिन मोदी सरकार इसका उल्टा कर रही है।
अग्निपथ योजना सेना, नेवी और एयरफोर्स के लिए चौकाने वाली है
रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने एक किताब लिखी है। इसमें उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर (सेना, नेवी और एयरफोर्स) चौंकाने वाला खुलासा किया है। लेकिन मोदी सरकार इस किताब को छपने नहीं दे रही है। खड़गे ने लिखा है हम केवल 6 महीने की ट्रेनिंग से प्रोफेशनल सैनिकों को तैयार कर रहे हैं। सिपाही देशभक्ति के लिए सेना में आते हैं, पैसे कमाने के लिए नहीं। उनके अनुसार सेना के कई अफसरों ने अग्निपथ योजना की कड़ी आलोचना की है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ युवाओं की अपेक्षा से खिलवाड़ है। सभी ने इस स्कीम को खत्म करने की मांग की है और सब कुछ रिकॉर्ड पर है।
अग्निवीरों को कोई पेंशन नहीं मिलती है, बच्चों के लिए एजुकेशन अलाउंस भी नहीं है
अग्निवीरों को कोई पेंशन नहीं मिलती है। इन्हें ग्रैचुटी और फैमिली पेंशन भी नहीं मिलती है। इनके बच्चों के लिए एजुकेशन अलाउंस भी नहीं है। मोदी जी 15 अग्निवीर शहीद हुए हैं। उनके बलिदान का तो सम्मान कीजिए। देश के युवाओं को योजना को लेकर ज्यादा गुस्सा है। कांग्रेस इस योजना को जल्द खत्म करने की मांग करती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




