back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल और पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्र की दो टूक, कहा- विदेश मामलों में ना करें हस्तक्षेप, ये आपका मामला नहीं

केरल और पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्र सरकार ने कड़ी फटकार लगाई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि विदेश और शरणार्थी मामलों पर निर्णय सिर्फ केंद्र सरकार ले सकती है। आप हमारे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने विदेशी और कूटनीतिक मामलों को लेकर केरल और पश्चिम बंगाल सरकार को चेतावनी दी है और केंद्र के वर्किंग स्पेस में दखल देने पर कड़ी नाराजगी जताई है। केंद्र ने इन राज्यों को विदेशी मामलों में किसी भी प्रकार का दखल नहीं देने की सलाह देते हुए इसे संविधान विरोधी बताया है। 

बांग्लादेश हिंसा को लेकर ममता बनर्जी ने दिया था बयान

दरअसल बांग्लादेश में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन और हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश से भाग के आए लोगों को बंगाल में पनाह देने की बात कही थी। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों को कड़ी चेतावनी दी है और उसके अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है। केंद्र सरकार ने इसी सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल सरकार को चेतावनी दी थी कि शरणार्थियों के मुद्दे पर उसका कोई अधिकार नहीं है। इसके अलावा केरल सरकार ने हाल ही में विदेशी मामलों में सहयोग के लिए एक सचिव की नियुक्ति की है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि केंद्र के मामलों में हस्तक्षेप ना करें राज्य

विदेश मंत्रालय ने इस विषय को लेकर कहा कि संविधान की 7वीं अनुसूचि की सूची-1 के आइटम-10 में स्पष्ट रूप से निर्देशित है कि विदेश मामले और सभी मामले जो संघ के किसी दूसरे देश के साथ संबंध जुड़े हैं, पर केवल और केवल केंद्र सरकार का विशेषाधिकार है। यह समवर्ती या राज्य का विषय नहीं है। राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये, जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

ममता के बयान पर भड़क गई थी बांग्लादेश सरकार

बता दें कि, ममता बनर्जी के इस बयान पर बांग्लादेश की सरकार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। बांग्लादेश सरकार ने कहा था कि ममता बनर्जी का बयान भड़काऊ और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। बांग्लादेश सरकार सरकार समझती है कि जब हालात सामान्य हो रहे हैं तो पश्चिम बंगाल की सीएम इस तरह के बयान देकर स्थिति को बिगाड़ सकती है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल से लेकर केरलम तक का सफर: जानें दोनों नामों के बीच क्या है अंतर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल राज्य का नाम केरलम करने का प्रस्ताव फिर से चर्चा में है। राज्य की विधानसभा पहले ही दो बार सर्वसम्मति...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵