सहरसा, एजेंसी। पिछले कई वर्षों से सहरसा में एम्स निर्माण मांग की आवाज सरकार को पहुंचाई गई है । बिहार सरकार ने जिला पदाधिकारी सहरसा से भूमि की मांग की थी। जिला पदाधिकारी सहरसा ने एम्स मानदंड के अनुसार भूमि उपलब्ध करवा दिया।
सहरसा के साथ भेदभाव जारी
गुगल से लेकर सरकार के वेबसाइट पर एम्स सहरसा चमक रहा था। सारे तथ्य साकारात्मक था। फिर क्या हुआ राजनीति कूटनीति का दौर सहरसा के साथ शुरू हुआ। जिसे लोग झेलते रहे लेकिन एम्स सहरसा गुंजायमान होता रहा। सांसद लोकसभा और विधानसभा में एम्स सहरसा की मांग रखे थे। पूर्व मंत्री डा अब्दुल गफूर साहब ने भी विधानसभा में एम्स सहरसा पर अपना पक्ष रखा था। फिर भी सहरसा वासियों के साथ भेद-भाव जारी है। यह सच्चाई है की सहरसा में एम्स घोषणा के साथ ही सहरसा में भी एयरपोर्ट ओवरब्रिज सङकों की लंबाई, चौड़ाई विस्तार लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध स्वास्थ्य सहित सहरसा का चहुंमुखी विकास होगा।
26 फरवरी 2023 को एम्स के लिये सहरसा में महापंचायत
कोसी के सभी चिंतकों के आग्रह के आलोक में एम्स सहरसा जन महापंचायत की मांग का समर्थन कर दिनांक 26 फरवरी 2023 को एम्स के लिये सहरसा में महापंचायत का आयोजन किया जायेगा।
जागरूक करने के लिए रथ यात्रा निकाली जाएगी
कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनंद ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए रथ यात्रा निकाली जाएगी।सभी वार्डों में लोगों को महा पंचायत में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा ।




