back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल उम्मीदवार गौतम देव ने घर-घर जनसंपर्क कर मांगे वोट

सिलीगुड़ी, 03 अप्रैल (हि.स.)। डाबग्राम–फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार व राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव शनिवार को उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के 44 नंबर वार्ड में जनसंपर्क कर ममता की तीसरी बार सरकार बनने का आशीर्वाद मांगा। शनिवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गौतम देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर घर-घर जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गौतम देव ने जीत के लिए बुर्जुगों का आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर बच्चों तथा महिलाओं ने गौतम देव के साथ सेल्फी ली। जनसंपर्क के दौरान गौतम देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने कृषक बंधु, रूपश्री, कन्याश्री, ऐक्यश्री, शिक्षाश्री, खाद्य साथी, तपशीली बंधु, जय जोहार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य साथी आदि योजनाओं से राज्यवासियों और विशेषकर जरूरतमंदों का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि अब यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि राज्यभर में विकास की धारा बरकरार रखने के लिए तीसरी बार तृणमूल की सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन करें। सरकार बनने पर राज्य में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बयान, NDA नेताओं पर बरसे, बोले- ‘मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई दिक्कत नहीं’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छपरा विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम तेज़ हो गया है। राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵