कोलकाता, 03 मार्च (हि.स.)। पांडेश्वर से विधायक और आसनसोल नगरनिगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही तृणमूल में फूट पड़ने लगी है। बुधवार को जितेंद्र तिवारी और आसनसोल से भाजपा सांसद तथा केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो की मौजूदगी में पार्षद साधन पाल, वापी व्हीलर और अमित तुलसियान ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने उन्हें पार्टी का ध्वज थमाया। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केवल चुनाव तक अस्तित्व में है। भाजपा की सरकार गठन समय की प्रतीक्षा है। हालात ऐसे हैं कि पश्चिम बंगाल में कहीं भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यों का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते क्योंकि लोग उन्हें सुनना ही नहीं चाहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप




