back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में INDIA गठबंधन में रार, कांग्रेस सात सीटों पर लड़ना चाहती है चुनाव; दो से अधिक पर तृणमूल नहीं तैयार

India Alliance: 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष ने ईंडी गठबंधन बनाया है।

कोलकाता, (हि.स.)। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष ने ईंडी गठबंधन बनाया है। इसका हिस्सा कांग्रेस के साथ पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी है। सीट शेयरिंग को लेकर तृणमूल लगातार दबाव बना रही है।

बंगाल में तृणमूल और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू

पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गत मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में दिसंबर महीने के अंत तक निर्णय लेने का अल्टिमेटम दिया है। इस बीच खबर है कि बंगाल में तृणमूल और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पा रही। इसकी वजह है कि तृणमूल कांग्रेस राज्य की 42 में से केवल दो लोकसभा सीटें गठबंधन को देना चाहती है। बाकी 40 पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

कांग्रेस राज्य में कम से कम सात सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है

इधर कांग्रेस राज्य में कम से कम सात सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि मुर्शिदाबाद के बहरामपुर, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद इन तीन सीटों पर कांग्रेस का जन आधार बेहतर है। इसलिए यहां चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके अलावा मालदा दक्षिण, मालदा उत्तर, रायगंज और दार्जिलिंग में भी पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है। इस बारे में तृणमूल कांग्रेस को बताया गया है कि यहां कांग्रेस का जनाधार बड़ा है इसलिए पार्टी यहां अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है।

दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पा रही

बरहाल वाम दलों को अलग से सीट देने की बात चल रही है जिसमें दक्षिण 24 परगना की संसदीय सीटें शामिल हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस फिलहाल इस पर तैयार नहीं हो रही। पार्टी ने साफ कर दिया है कि राज्य में 40 सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे इसलिए दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पा रही। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया है कि गठबंधन की पहली शर्त यह है कि जो पार्टी जिस राज्य में जितनी मजबूत है उसे तरजीह देनी होगी।

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सामने कांग्रेस और वाम दलों का अस्तित्व नहीं है

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सामने कांग्रेस और वाम दलों का अस्तित्व नहीं है। पूर्व के चुनावों में यह साबित हो चुका है। इसलिए कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है उनकी मांग करने योग्य नहीं है। बहरहाल उन्होंने बताया कि दोनों दलों के शीर्ष नेता इस पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से दीपा दास मुंशी लगातार बातचीत कर रही हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से सीधे तौर पर ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पार्टी के महासचिव रैंक के नेता बातचीत कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...