back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: MP कांग्रेस की कमान आज से जीतू पटवारी के हाथ, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज ग्रहण करेंगे पदभार

Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए जीतू पटवारी, आज अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने दी।

महाकाल का करेंगे दर्शन

उन्होंने बताया कि पटवारी सुबह 9:00 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे उज्जैन से प्रस्थान कर 11:30 बजे देवास पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा। पटवारी 12:30 बजे देवास से प्रस्थान कर सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2.00 बजे बैरागढ़ पहुंचेंगे।

कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार करेंगे ग्रहण

पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशन पुरा, लिंक रोड होते हुए अपराह्न 3.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मप्र विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे।

ये नेता होंगे शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद नकुल नाथ, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, अजय सिंह राहुल भैया सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशभर के कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि नवनियुक्त ऊर्जावान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अपने साथियों के साथ अधिकाधिक संख्या में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस को और अधिक शक्ति एवं मजबूती प्रदान करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵