back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल हिंसा पर मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट, ममता सरकार की विफलता से भड़की हिंसा

पिछले सप्ताह जब एनएचआरसी की टीम हावड़ा और हुगली में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए जा रही थी तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले के बाद भड़की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जिसमें कहा गया कि ममता बनर्जी की सरकार की विफलता की वजह से हिंसा भड़की और फैली। रिपोर्ट में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किये गए हैं।

हिंसा के कारणों का खुलासा

पिछले सप्ताह जब एनएचआरसी की टीम हावड़ा और हुगली में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए जा रही थी तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। टीम में पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में छह सदस्य शामिल थे। जस्टिस रेड्डी ने कहा है कि मानवाधिकार आयोग की टीम को धारा 144 लागू होने का हवाला देकर मौके पर नहीं जाने दिया गया जो सरकार के डर को उजागर करने वाला था। हिंसा के कारणों का खुलासा होने के डर से फैक्ट फाइंडिंग टीम को मौके पर नहीं जाने दिया गया।

पुलिस को हालात संभालने के लिए जो करना चाहिए था वह नहीं किया गया।

जस्टिस रेड्डी ने यह भी कहा है कि रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी के बाद हिंसा भड़की। कई जगह बमबारी हुई जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस को हालात संभालने के लिए जो करना चाहिए था वह नहीं किया गया। उल्टे विपरीत कार्रवाई हुई। अब इस संबंध में जल्द ही राज्य के पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ममता बनर्जी ने असम चुनाव के लिए खोले पत्ते, जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन सीटों पर किसे मिला टिकट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵