back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata: 11 BJP विधायकों के खिलाफ, राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में FIR दर्ज

Kolkata: कथित तौर पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में पुलिस ने भाजपा के 11 विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो अलग-अलग प्राथमिकी में विधायकों पर राष्ट्रगान और संविधान के अपमान का आरोप लगा है।

कोलकाता, हि.स.। कथित तौर पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में पुलिस ने भाजपा के 11 विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो अलग-अलग प्राथमिकी में विधायकों पर राष्ट्रगान और संविधान के अपमान का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के अधिकारी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर ये मामला दर्ज किया गया है। लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय के हेयर स्ट्रीट थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है।

क्या है मामला?
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा विधायक एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। दोनों ओर से चोर-चोर के नारे लगाए जा रहे थे। तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के विधायकों से राष्ट्रगान गाने के लिए कहा। भाजपा विधायकों पर आरोप है कि जब मुख्यमंत्री समेत सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे तो वे खड़े नहीं हुए और चोर चोर का नारा लगाते रहे।

इन विधायकों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

इसके बाद विधानसभा के एक अधिकारी की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने विधायक सुदीप कुमार मुखर्जी, मालती रेवा रॉय, चंदना बाउरी, नीलाद्रि शेखर दाना, मिहिर गोस्वामी, मनोज कुमार उरांव, सुमन कांजीलाल, दीपक बर्मन, हिरण्मय चट्टोपाध्याय, मनोज तिग्गा और शंकर घोष पर प्राथमिकी दर्ज की है।

इन पर संविधान के अपमान का लगा आरोप

इसके बाद शुक्रवार को इनमें से पांच विधायकों नीलाद्रि शेखर दाना, दीपक बर्मन, मनोज टिग्गा, शंकर घोष और सुदीप कुमार मुखर्जी के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। इन पर संविधान के अपमान का आरोप लगा है। भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि लोगों की आवाज उठाने की वजह से भाजपा विधायकों को परेशान किया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...