Rajasthan में फ्री स्कीम्स ने बढ़ाया महिलाओं का मतदान, CNG की फ्री मोबाइल तो BJP के इस वादे ने बूथ तक खींचा

Rajasthan Election 2023:राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 75.45% मतदान हुआ है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक पिछली बार की तुलना में एक % वोटिंग अधिक हुई है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 75.45% मतदान हुआ है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक पिछली बार की तुलना में एक % वोटिंग अधिक हुई है। वोटिंग के मामले में मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी पुरुषों से आगे महिलाएं रही। पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 74.53% और महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 74.72% रहा। हालांकि 2018 में महिला वोटर पुरुषों के मुकाबले पिछड़ गई थी। वहीं, वोटिंग के लिहाज से देखें तो बांसवाड़ा की कुशलगढ़ सीट टॉप पर रही। यहां 88.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। 6 जिलों में 80% से ज्यादा वोटिंग हुई है। इनमें बांसवाड़ा, जैसलमेर, हनुमानगढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ जिले शामिल हैं।

भाजपा भी महिलाओं को लुभाने में पीछे नहीं

पुरुषों के मुकाबले चुनाव में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। चुनावी विश्लेषकों की मानें तो भाजपा-कांग्रेस की फ्री स्कीम्स महिलाओं को लुभा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस की फ्री मोबाइल स्कीम को बड़ा कारण मान रहे हैं। मध्य प्रदेश की तरह भाजपा ने इस बार के संकल्प पत्र में लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है। महिलाओं को सस्ता गैस सिलेंडर के वादे ने भी बूथ तक खींच लाया।

कांग्रेस की वैतरणी-फ्री मोबाइल स्कीम

महिलाओं का बढ़ा मतदान प्रतिशत गेम चेंजर साबित हो सकता है। मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी बाद कांग्रेस डरी थी, लेकिन मतदान में महिलाओं की भागीदारी कांग्रेस के लिए राहत भरी बात हो सकती है। पार्टी यह मानकर चल रही कि एक करोड़ से अधिक महिलाओं को फ्री मोबाइल देना गहलोत सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक हो सकता है। दरअसल, सरकार अब तक 60 लाख महिलाओं को मोबाइल बांट चुकी है। वहीं, आचार संहिता हटने के बाद बचे 40 लाख मोबाइल भी बांटे जाने हैं।

कांग्रेस का महिलाओं से वादे

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपये देने का वादा किया है। गहलोत सरकार 18-45 साल की महिलाओं और किशोरियों के लिए तीन लाख लाभार्थियों को प्रतिमाह 12 सैनेटरी नेपकिन नि:शुल्क देती है। ऐसे में कांग्रेस को महिला वोटरों का साथ मिल सकता है।

पोकरण में महिलाओं का दबदबा

चुनाव आयोग के अनुसार 2018 के चुनाव में भी महिलाओं ने 74.67% मतदान किया था। इस बार पोकरण में महिलाओं ने सबसे अधिक 88.23% मतदान किया है। बांसवाड़ा की कुशलगढ़ में 87.54% और तिजारा में 85.45% मतदान किया है। मारवाड़ जंक्शन सीट पर 61.29% और सुमेरपुर में 61.44% मतदान हुआ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in