back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA Alliance: इंडी गठबंधन में आई दरार, बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में TMC

Kolkata: इंडी गठबंधन में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है। CM ममता बनर्जी ने बंगाल में लोकसभा चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव करने के आदेश दे दिए हैं।

कोलकाता, हि.स.। केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। बंगाल में अब कांग्रेस और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल के बीच खुली तकरार सामने आ गई है। तृणमूल कांग्रेस ने सीधे तौर पर कांग्रेस को यह चेतावनी दे दी है कि वह राज्य में सभी 42 सीटों पर अब चुनाव लड़ने जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को इस बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि बार-बार कहने के बावजूद कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रही।

Add- Seat Sharing

ममता बनर्जी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए निर्देश

दिसंबर महीने के मध्य में ही सीटों पर फैसला हो जाना चाहिए था लेकिन जनवरी महीना खत्म होने को है और कांग्रेस इस बारे में फैसला नहीं ले रही इसलिए यह निर्णय लिया गया है। उक्त नेता ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बंद कमरे के अंदर पार्टी नेताओं की बैठक हुई है। इसमें उन्होंने राज्य की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर मुर्शिदाबाद के नेताओं के साथ बैठक में ममता ने यह भी कहा है कि राज्य की किसी भी सीट को छोड़ने की बात नहीं है। सब पर अपने उम्मीदवार और दावेदारी मजबूत करके रखनी है।

कांग्रेस VS तृणमूल कांग्रेस
दरअसल इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और बागी नेता हुमायूं कबीर भी उपस्थित थे। उन्होंने खुद ही बाहर आकर कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि एक अन्य सूत्र ने बताया कि ममता बनर्जी के साथ बंद कमरे में बैठक के दौरान जब मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही तो खुद हुमायूं कबीर ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी एक बड़ा कारक हैं। उन्हें दरकिनार कर नहीं चला जा सकता। तब ममता बनर्जी ने उन पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद वह खामोश हो गए थे।

2019 के आम चुनाव में ऐसा रहा सीटों का गणित
उल्लेखनीय है कि 2019 के आम चुनाव में राज्य की 42 में से 22 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 18 सीटें जीती थी और कांग्रेस का 2 सीटों बहरामपुर और मालदा दक्षिण पर सफलता मिली थी। इन्हीं 2 सीटों को तृणमूल, कांग्रेस को देने पर सहमत हुई है जबकि कांग्रेस कम से कम 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...