back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले सप्ताह से शुरू होगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन

कोलकाता, 19 जून (हि.स.)। कोरोना के संकट के चलते बंद लोकल ट्रेनें फिलहाल शुरू नहीं हुई है, लेकिन पूर्व रेलवे ने अन्य कई ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनें के रूप में चलाने का निर्णय किया है। भारतीय रेलवे की अनुमति से अगले सप्ताह से इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्व रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया गया है कि रविवार से टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यात्रियों को आरक्षित टिकट खरीदकर ही यात्रा करनी पड़ेगी। टिकट ऑनलाइन भी बुक किए जा सकते हैं। अगले सप्ताह से सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोलकाता-शिलघाट, हावड़ा-रांची शताब्दी, कोलकाता-बालुरघाट, हावड़ा-आसनसोल, कोलकाता-लालगोला, हावड़ा-रामपुरहाट एक्सप्रेस भी शुरू होंगी। हालांकि ये सभी ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलेंगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे से विशेष अनुमति लेकर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार चलाया जाएगा। फिलहाल यह प्रतिबंध एक जुलाई तक चलेगा। सोमवार से पूर्व रेलवे की लंबी दूरी की 160 ट्रेनों की सेवा शुरू हो जाएगी। चरणबद्ध तरीके से कुल 34 इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाएंगी। पूर्व रेलवे सूत्रों किया मुताबिक अब तक 52 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19: तान्या मित्तल की रईसी का सच फैमिली वीक में हुआ उजागर, भाई ने किया सबके सामने खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां कंटेस्टेंट अपने परिवार...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵