back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मैं से हम’ बनने की प्रक्रिया में शोभन ने बैखाखी के नाम की संपत्ति

कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। कोलकाता के पूर्व मेयर और राज्य के चर्चित नेता शोभन चटर्जी के विवाहेत्तर संबंध अब नए मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनकी महिला मित्र बैसाखी बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ शोभन का नाम क्या जोड़ा, चटर्जी ने अपनी संपत्ति ही बैसाखी के नाम कर दी है। बुधवार को शोभन चटर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी। फेसबुक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी स्थाई और अस्थाई संपत्ति बैसाखी बनर्जी के नाम कर दी है। पावर ऑफ अटॉर्नी भी बैसाखी को ही दे चुका हूं। उन्होंने कहा कि अपने संबंधों को मर्यादा देने के लिए ही यह निर्णय लिया है। शोभन ने बुधवार दोपहर बताया है कि बेहला स्थित अपना आवास बैसाखी के नाम स्थानांतरित कर दिए हैं। दरअसल, मंगलवार रात को ही बैसाखी बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ शोभन चटर्जी का नाम जोड़ते कर एक दूसरे को देख कर हंसते हुए एक तस्वीर भी प्रोफाइल में लगाई। साथ ही स्टेटस में लिखा है कि आज से मैं से हम बनने का सिलसिला शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस विवाहेत्तर संबंध को लेकर शोभन चटर्जी का पत्नी रत्ना चटर्जी से तलाक का केस चल रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में रत्ना चटर्जी चुनाव ने जीत दर्ज की है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी को वक्फ संपत्ति छूने नहीं देंगे, TMC के मंत्री की टिप्पणी के बाद बोलीं CM ममता- मुझे सभी धर्मों से प्यार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार के...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵